सड़क दुर्घटना में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के भादर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीर खां की मौत, बेटा शहबाज घायल!
सड़क दुर्घटना में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के भादर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीर खां की मौत, बेटा शहबाज घायल!
अमेठी। जनपद के भादर ब्लॉक में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीर खां (60 वर्ष) की शनिवार भोर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा अमेठी–रायबरेली मार्ग पर ग्राम टिकरी के पास हुआ। घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नसीर खां अपने बेटे शहबाज खां (23 वर्ष) को रायबरेली में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम टिकरी के पास उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मद नसीर खां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे शहबाज खां बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेता पवन कुमार दूबे ने मृतक के परिजनों की फोन पर सांसद किशोरीलाल शर्मा से बात करवाई। सांसद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment