Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर अमेठी में आक्रोश, विधायक सुरेश पासी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर अमेठी में आक्रोश, विधायक सुरेश पासी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र



अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर जनपद अमेठी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर प्रश्न और उसके विकल्प वायरल होने के बाद इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि हाल ही में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में शामिल एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि प्रश्न और उसके विकल्प असंवेदनशील हैं और किसी विशेष समाज की गरिमा को प्रभावित करते हैं। इसी को लेकर अमेठी में भी ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध जताया है और मामले की जांच की मांग की है।इस पूरे मामले पर बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार मनोज मुतास्सिर ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में ऐसे प्रश्न नहीं होने चाहिए जो किसी समाज या वर्ग की भावनाओं को आहत करें। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।वहीं इस मुद्दे को लेकर सुरेश पासी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। विधायक सुरेश पासी ने अपने लेटर पैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र लिखकर इस मामले में विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने पत्र में कहा कि इस तरह के प्रश्न समाज में अनावश्यक विवाद और आक्रोश पैदा करते हैं, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया की समीक्षा कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर बहस तेज हो गई है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं