अमेठी: रास्ते में इंटरलॉकिंग न लगने से ग्रामीणों में आक्रोश, हनुमान मंदिर जाने वाले भक्त भी परेशान
अमेठी: रास्ते में इंटरलॉकिंग न लगने से ग्रामीणों में आक्रोश, हनुमान मंदिर जाने वाले भक्त भी परेशान
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के अंतर्गत पूरे बसावन मजरे रस्तामऊ में सड़क पर इंटरलॉकिंग न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यहां लगभग 100 मीटर का रास्ता है, जो हनुमान मंदिर और करीब 25 से 30 घरों तक जाने का मुख्य मार्ग है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता कच्चा और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण भक्तगण और गांव के लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। खासकर बारिश के समय यह रास्ता और ज्यादा खराब हो जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान, एसडीएम तिलोई और वीडीओ सिंहपुर से शिकायत की है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कराकर रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगवाई जाए, ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और गांव के लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर समाधान करता है।
रिपोर्ट: मारूफ अहमद, यूपी रिपोर्टर

Post a Comment