डीएम ऑफिस के बाहर बीबी बच्चों सहित धरने पर बैठा किसान,आत्मदाह की चेतावनी
डीएम ऑफिस के बाहर बीबी बच्चों सहित धरने पर बैठा किसान,आत्मदाह की चेतावनी!
एसडीएम व क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब अपने बीवी बच्चों सहित पहुंचे एक किसान ने धौरहरा एसडीएम व विधायक से साठ गांठ कर दबंगों द्वारा पीड़ित किसान की पैतृक भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी।
मामला तहसील धौरहरा क्षेत्र के समैसा गांव का है जहां समैसा निवासी पीड़ित किसान राम प्रकाश पुत्र भगौती का आरोप है कि उनके गांव के ही संतोष पुत्र चतुर्भुज वीरेंद्र पुत्र राम मनोहर शर्मा, अनूप पुत्र राम मनोहर अवधेश पुत्र विद्याधर विजय पुत्र श्यामलाल द्वारा एसडीएम धौरहरा और विधायक धौरहरा से साठ गांठ कर उनके पैतृक जमीन गाटा संख्या 1302, 1303,1304 हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पैतृक भूमि के सारे प्रपत्र पीड़ित के पास उपलब्ध होने के बाद भी एसडीएम धौरहरा ने उनके पैतृक भूमि पर स्थगन आदेश पारित कर दिया। यही नहीं पीड़ित किसान द्वारा जब एसडीएम धौरहरा से स्थगन आदेश पारित करने का कारण पूछा गया तो एसडीएम धौरहरा ने अपने सीयूजी नंबर से फोन करके पीड़ित किसान को विधायक के दरबार में माथा टेकने की सलाह दी। आरोप है यह भी कहा की धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी के दबाव में यह स्थगन आदेश पारित किया गया है उन्हीं के पास जाओ तभी तुम्हारी जमीन बच सकेगी। गरीब किसान के साथ यह एसडीएम धौरहरा का कृत्य बेहद निंदनीय है। पीड़ित किसान ने डीएम लखीमपुर खीरी को शिकायती पत्र देकर एसडीएम व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं । साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ इस तरीके का दुर्व्यवहार हुआ तो वह परिवार समेत आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा।

Post a Comment