Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

समेसा गांव के पीड़ित ने SDM Dhaurahara पर लगाए गंभीर आरोप, District Magistrate Lakhimpur Kheri से की शिकायत

समेसा गांव के पीड़ित ने SDM Dhaurahara पर लगाए गंभीर आरोप, District Magistrate Lakhimpur Kheri से की शिकायत!


Rep.by-Harish Rastogi 

लखीमपुर खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम समेसा निवासी राम प्रकाश ने शनिवार को गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित राम प्रकाश अपने परिवार के साथ सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर District Magistrate Lakhimpur Kheri को प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रार्थना पत्र में राम प्रकाश ने आरोप लगाया कि उसके खेत पर गांव के ही संतोष शर्मा पुत्र चतुर्भुज, वीरेंद्र कुमार पुत्र राम मनोहर शर्मा, अनूप पुत्र राम मनोहर शर्मा, अवधेश कुमार पुत्र विद्यासागर और विजय पुत्र श्यामलाल द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले को लेकर वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

राम प्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि SDM Dhaurahara द्वारा विपक्षियों को स्टे दे दिया गया है, जिसके कारण उसे लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उसकी जमीन पर कब्जा बना हुआ है।

पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं