Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सम्पूर्णानगर में अवैध 'हिन्द हॉस्पिटल' सील, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से संचालकों में मचा हड़कंप!

सम्पूर्णानगर में अवैध 'हिन्द हॉस्पिटल' सील, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से संचालकों में मचा हड़कंप!



सम्पूर्णानगर खीरी।क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'हिन्द हॉस्पिटल' को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को पलिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल संचालक पंजीकरण या अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल अस्पताल को बंद कर उस पर सरकारी मुहर लगा दी।

स्वास्थ्य विभाग की इस अचानक हुई छापेमारी से सम्पूर्णानगर और आसपास के इलाकों में अवैध क्लीनिक चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया। जैसे ही हिन्द हॉस्पिटल पर कार्रवाई की खबर फैली, क्षेत्र के अन्य फर्जी अस्पतालों और लैब के संचालक आनन-फानन में शटर गिराकर मौके से भाग निकले। इस मामले पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सख्त लहजे में कहा कि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, डॉ. भारत सिंह ने बताया कि उन्हें लंबे समय से इस क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। उन्होंने साफ कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना पंजीकरण के चल रहे सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं