गौरीगंज–माधोपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, संतोष ओझा की मौके पर मौत
गौरीगंज–माधोपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, संतोष ओझा की मौके पर मौत
अमेठी
थाना मुंशी गंज क्षेत्र अंतर्गत गौरीगंज–माधोपुर मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मेदन मवई निवासी संतोष ओझा पुत्र शिव बरन ओझा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष ओझा माधोपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और वापस लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया।दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने मांग की कि जब तक दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (एसओ) अरुण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल के 100 मीटर के दायरे में कई कट और अव्यवस्थित संकेत हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।गौरतलब है कि यह जानकारी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर दी गई है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment