अज्ञात कारणों से लगी आग, दो लोगों की झोपड़ी जलकर राख
अज्ञात कारणों से लगी आग, दो लोगों की झोपड़ी जलकर राख
अमेठी। जनपद के ग्राम चिरुली में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिरुली निवासी लक्ष्मण पुत्र रामासरे तथा मन्नू पुत्र रामासरे की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगभग दोपहर करीब एक बजे के आसपास लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों की झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और इसे फिलहाल अज्ञात कारणों से लगी आग बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment