Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: अज्ञात कारणों से लगी आग, डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

अमेठी: अज्ञात कारणों से लगी आग, डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख



तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम ढोढनपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर किसान की तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान बलकरन की करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल खेत में खड़ी थी। दोपहर के समय अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी राजू विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसान को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

फसल जल जाने से किसान के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समाजसेवी राजू विश्वकर्मा और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को शीघ्र सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह इस नुकसान से उबर सके।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं