जामो पुलिस की सतर्कता रंग लाई, 27 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
जामो पुलिस की सतर्कता रंग लाई, 27 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
सुनील कुमार मंडल ब्यूरो अयोध्या
जनपद अमेठी में चलाए जा रहे “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत जामो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना जामो पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने फिदा हुसैन उर्फ रिबई (35 वर्ष) पुत्र कल्लू निवासी पूरे ठकुरन मजरा गोरियाबाद, थाना जामो को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना जामो में मुकदमा संख्या 122/26 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह
उपनिरीक्षक रामकिशोर रावत
हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह
कांस्टेबल पंकज कुमार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment