आई0टी0आई0 गौरीगंज में आयोजित प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेले में 39 प्रतिभागियों का किया गया चयन।
आई0टी0आई0 गौरीगंज में आयोजित प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेले में 39 प्रतिभागियों का किया गया चयन।
अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज के नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि जनपद में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी में प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 97 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेले में डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड नोएडा कम्पनी के एच०आर० किशोर शुक्ला, अडानी ए०सी०सी० लिमिटेड टिकरिया गौरीगंज एवं सिंचाई विभाग गौरीगंज द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया तथा साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड नोएडा कम्पनी में 35 अभ्यार्थियों, अडानी ए०सी०सी० लिमिटेड टिकरिया गौरीगंज द्वारा 02 अभ्यार्थियों एंव सिंचाई विभाग गौरीगंज द्वारा 02 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेले में नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार, रोजगार/अप्रेन्टिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक अप्रेन्टिस/रोजगार प्रभारी भारत भूषण मिश्रा, दिवाकर मिश्र व रविकान्त मिश्र आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment