पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा
पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा
गिरी पेट्रोल पंप के पास पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप एक दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, चालक घायल
श्री न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
निघासन खीरी। पलिया निघासन स्टेट हाईवे स्थित गिरी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक लियाकत अली घायल
हादसे में पिकअप चालक लियाकत अली निवासी ढखेरवा के हाथ में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया।
मौके पर जुटी भीड़
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Post a Comment