अमेठी में गंदगी से ग्रामीण परेशान, इंटर कॉलेज व सरकारी अस्पताल के पास लगा घूर बना बीमारी का कारण
अमेठी में गंदगी से ग्रामीण परेशान, इंटर कॉलेज व सरकारी अस्पताल के पास लगा घूर बना बीमारी का कारण
अमेठी। जिले की तिलोई तहसील अंतर्गत ग्रामसभा फतेहपुर में डॉ. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक इंटर कॉलेज के बगल में लगाए गए घूर (कूड़ा स्थल) से क्षेत्र में भारी गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि घूर में जमा कूड़े और सड़ांध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि घूर के ठीक बगल में सरकारी चिकित्सालय भी स्थित है, जहां प्रतिदिन मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में गंदगी और बदबू से मरीजों, छात्रों व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है तथा मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घूर को तत्काल वहां से हटाकर उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा क्षेत्र की साफ-सफाई कराकर लोगों को गंदगी से राहत दिलाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment