Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

इलेक्ट्रॉनिक-फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

इलेक्ट्रॉनिक-फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक


 अमेठी

मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण अग्निकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएएल गेट के सामने स्थित “लकी फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक” के गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक लकी अग्रहरि ने बताया कि आग लगने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9 बजे गोदाम से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल गोदाम मालिक लकी अग्रहरि को सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग पूरे परिसर में फैल चुकी थी।

सूचना पर थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। आग बुझाने के लिए अमेठी, गौरीगंज और एचएएल से तीन दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गोदाम में फर्नीचर के साथ एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था। शुरुआती अनुमान के अनुसार आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि गोदाम मालिक ने 30 से 40 lakh रुपये की क्षति होने की बात कही है।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं