निर्माणाधीन नवीन पुलिस कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन नवीन पुलिस कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण
अमेठी
गौरीगंज स्थित निर्माणाधीन नवीन पुलिस कार्यालय का शनिवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की बारीकियों को गंभीरता से परखा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।एसपी ने परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तेज गति और गुणवत्ता के साथ कराया जाए, ताकि पुलिस विभाग को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया कार्यालय उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment