अघोषित बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, भाजपा नेताओं ने किया पावर हाउस का घेराव
अघोषित बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, भाजपा नेताओं ने किया पावर हाउस का घेराव
महराजगंज
, रायबरेली। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आ गया। भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह भोलू तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने महराजगंज पावर हाउस का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार घंटों बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी चरमरा गई है, वहीं छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर पहुंचे एक्सईएन संदीप कुमार से भाजपा नेताओं ने बुधवार तक विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। इस दौरान एक्सईएन संदीप कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।
वहीं भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह भोलू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment