Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

UP DGP राजीव कृष्ण सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

 UP DGP राजीव कृष्ण सीएम योगी आदित्यनाथ से की  शिष्टाचार भेंट


श्री न्यूज़ 24 से रामधनी शुक्ला

अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ, शुकुल बाजार, अमेठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने स्थायी डीजीपी के रूप में नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुई।

भेंट के दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि राजीव कृष्ण को हाल ही में उत्तर प्रदेश का स्थायी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

कोई टिप्पणी नहीं