प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 06 जून को
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 06 जून को
अमेठी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद अमेठी में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 06 जून 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय चयन/ट्रायल प्रातः 10:00 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। बालक वर्ग के खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 08 जून 2026 तथा बालिका वर्ग का ट्रायल 09 जून 2026 को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून 2026 तक तथा बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 जून 2026 तक सहारनपुर में किया जाएगा। उन्होंने जनपद के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए बताया कि प्रतिभागियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के मध्य होनी चाहिए। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उपक्रीड़ाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस अवसर का लाभ उठाते हुए ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और प्रदेश स्तर पर अमेठी का प्रतिनिधित्व करें।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी को साथ

Post a Comment