Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मनरेगा मजदूर की मजदूरी में कथित घोटाला, खाता बदलकर ₹31,200 हड़पने का आरोप

मनरेगा मजदूर की मजदूरी में कथित घोटाला, खाता बदलकर ₹31,200 हड़पने का आरोप     


               

बीडीओ से शिकायत, दोषी कर्मचारियों पर एफआईआर और साइबर जांच की मांग

 अमेठी,  विकास खंड शुकुल बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत इक्काताजपुर में मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। एक जॉब कार्ड धारक श्रमिक ने आरोप लगाया है कि उसके जॉब कार्ड में दर्ज बैंक खाते को कथित रूप से बदलकर उसकी मजदूरी की धनराशि दूसरे व्यक्ति के खाते में भेज दी गई।

ग्राम उसरी मजरा इक्काताजपुर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र आशाराम ने खंड विकास अधिकारी शुकुल बाजार को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने ग्राम पंचायत में जूनियर स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्य सहित कुल 78 दिनों तक मनरेगा के तहत श्रम कार्य किया था। इसके बावजूद उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं मिला शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके जॉब कार्ड में दर्ज उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाते को उनकी जानकारी के बिना बदलकर ग्राम नजरपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति का इंडिया पोस्ट बैंक खाता दर्ज कर दिया गया, जिसमें लगभग 31 हजार 200 रुपये की मजदूरी भेज दी गई। श्रमिक का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में ब्लॉक स्तर के कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है।प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित खातों में विभिन्न मदों की धनराशि भेजी गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। शिकायतकर्ता ने मामले की साइबर जांच कराने, बैंक खाते में हुए बदलाव की तकनीकी पड़ताल कराने तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।पीड़ित श्रमिक का कहना है कि उसने कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर उसने उच्चाधिकारियों को भी प्रतिलिपि भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।वहीं, इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।     सुनील चौरसिया मंडल ब्यूरो अयोध्या

कोई टिप्पणी नहीं