Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

11 हजार वोल्ट की लटकती हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, करंट की चपेट में आकर दो पशुओं की मौत

 11 हजार वोल्ट की लटकती हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, करंट की चपेट में आकर दो पशुओं की मौत


ग्रामीणों ने लगाया शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप, बिजली विभाग बोला— शिकायत नहीं मिली

 तिलोई, अमेठी मोहनगंज थाना क्षेत्र के लोधवरिया ग्राम सभा के पूरे नेएमधर पंडित गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के लटकते तार ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे करंट खेतों तक फैल रहा है और किसानों के साथ-साथ पशुधन की जान भी जोखिम में पड़ गई है।गांव निवासी चंद्रिका मिश्रा ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। करंट की चपेट में आने से अब तक दो पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है। खेतों में पानी भरने के कारण करंट फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे खेती-किसानी का कार्य करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाईटेंशन लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का यह भी दावा है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर मोहनगंज पावर हाउस में इस समस्या की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं, इस संबंध में जेई (विद्युत)  अमित मौर्य से फोन पर संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि "अब तक इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।"ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि लटकते हाईटेंशन तारों को तत्काल सुरक्षित ऊंचाई पर कराया जाए और क्षेत्र का निरीक्षण कर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि न हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन करने को भी विवश होंगे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं