हज यात्रा-2027 के लिए इच्छुक आवेदक 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन।
हज यात्रा-2027 के लिए इच्छुक आवेदक 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन।
अमेठी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विकास ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा हज यात्रा-2027 की घोषणा की गयी है जिसके तहत इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी आफ इण्डिया की बेवसाइट http://www.hajcommittee.gov.in तथा मोबाइल एप्लीकेशन ’’हज सुविधा’’ ऐप के माध्यम से स्वयं अथवा जनपद के निर्धारित हज फैसिलीटेशन सेन्टरो पर 22 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2026 है एवं जुलाई के अन्तिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैण्डम चयन) प्रक्रिया के उपरान्त प्रत्येक प्रोवीजनल चयनित हज यात्री को रू0 152300/- की अग्रिम धनराशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी तथा आवेदन निश्चित समय सीमाओं के भीतर किया जाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि उल्लिखित समय सीमाओं में किसी प्रकार की छूट अथवा विस्तार सम्भव नहीं होगा तथा हज से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अमेठी में उपस्थित होकर अथवा दूरभाष संख्या 7985880283 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस क्रम में उन्होंने बताया कि इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in तथा www.hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी, हज गाइडलाइन्स को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिये मशीन पठनीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम व अन्तिम पृष्ठ (1200x800 पिक्सेल JPG/JPEG, 100-500 KB) जो आवेदन की अन्तिम तिथि तक जारी किया गया हो तथा कम से कम 31 दिसम्बर 2027 तक वैध हो, नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो (480X640 JPG/JPEG, 05-20 KB), बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक (590X750 पिक्सेल JPG/JPEG, 80-250 KB), पते का प्रमाण पत्र (590X750 पिक्सेल JPG/JPEG, 80-250 KB) आदि प्रपत्रों की स्कैण्ड प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि हज के चयन उपरान्त सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइडलाइन्स के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जायेगी, इसलिये इच्छुक हज यात्रियों को आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी व हज यात्रा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित करते हुए आवेदन करें।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment