भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न, फूलों की होली ने बढ़ाया उत्साह
भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न, फूलों की होली ने बढ़ाया उत्साह
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
राजू सिंह
चंदन चौकी (पलिया)
पलिया विधानसभा के ऐतिहासिक आदिवासी क्षेत्र चंदन चौकी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत और नेपाल से आए अतिथियों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर दोनों देशों के बीच मित्रता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारत एवं नेपाल से पधारे सभी अतिथियों का अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं कुटुंब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल सिंह ने भारत-नेपाल के ऐतिहासिक "रोटी-बेटी" संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास सहयोग और भाईचारा सदैव बना रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथियों में 39वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट राजेंद्र कुमार राजेश्वरी सहायक कमांडेंट विजेंद्र कुमार वरिष्ठ समाजसेवी सलिल अग्रवाल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीमा जागरण मंच एबीवीपी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेपाल से भारत-नेपाल मैत्री संघ के सुदूर पश्चिम अध्यक्ष हरिशंकर ठाकुर पत्रकार महासंघ धनगढ़ी के अध्यक्ष श्रवण देउबा पत्रकार हेमंत पौडेल हिकमत रावल ऋतुराज जोशी उद्योगपति खिलाड़ी समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर दोनों देशों की मित्रता को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को भोजनोपरांत सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं समाजसेवी भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं तथा भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Post a Comment