Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई क्षेत्र में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान।

 तिलोई क्षेत्र में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान।


सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 

लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान तोड़ा दम।


 तिलोई,अमेठी । शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में मिट्टी खुदाई स्थल पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 13 वर्षीय बालक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई lमृतक के पिता आदित्य त्रिवेदी के अनुसार, बीते दिन 7 जून की शाम उनका 13 वर्षीय पुत्र शिवा त्रिवेदी गांव में चल रहे मिट्टी खुदाई कार्य को देखने के लिए गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और बालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल बालक को इलाज के लिए स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।लखनऊ ट्रामा सेंटर में कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद रविवार को शिवा ने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।बताया जा रहा है कि शिवा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

कोई टिप्पणी नहीं