Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 20 पंचायत सहायकों को नोटिस

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 20 पंचायत सहायकों को नोटिस


 

  सुनील कुमार डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या

 अमेठी, शासन की प्राथमिकता वाली फार्मर रजिस्ट्री योजना में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विकास खंड संग्रामपुर में तैनात 20 पंचायत सहायकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में सभी पंचायत सहायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। इसके बावजूद 20 पंचायत सहायक बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत पंचायत सहायकों को गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण कराने और अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि कई ग्राम पंचायतों में अभियान की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर विभाग ने जवाबदेही तय करने का निर्णय लिया है।एडीओ पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि सभी संबंधित पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने अथवा कार्य में सुधार न होने की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की महत्वाकांक्षी फार्मर रजिस्ट्री योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कार्य प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त कर उनके स्थान पर नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद संबंधित पंचायत सहायकों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं विभाग ने अभियान को गति देने के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं