Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आयुक्त राज्यकर अधिकारी ने व्यापारियों के साथ किया संवाद, जीएसटी संबंधी दी जानकारी सुनील कुमार डिप्टी ब्यूरो मंडल अयोध्या

आयुक्त राज्यकर अधिकारी ने व्यापारियों के साथ किया संवाद, जीएसटी संबंधी दी जानकारी    सुनील कुमार डिप्टी ब्यूरो मंडल अयोध्या


          

  अमेठी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में गौरीगंज में व्यापारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ व्यापारी राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) की पहल पर किया गया, जिसमें उपायुक्त राज्यकर अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राज्यकर अधिकारी ने व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सहित विभिन्न कर संबंधी प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कर व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन पर बल दिया।बैठक में मौजूद व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को अधिकारी के समक्ष रखा। इस दौरान व्यापारियों ने विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए त्रैमासिक बैठकें आयोजित किए जाने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त अशोक कुमार गुप्ता ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी इस प्रकार की बैठक आयोजित की जाएगी, वह उसमें उपस्थित रहकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में व्यापारिक हितों से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा हुई तथा व्यापारियों ने विभागीय पहल की सराहना की। बैठक में कंचन गुप्ता, सियाराम अग्रहरि, सतीश श्रीवास्तव, सानू यज्ञसैनी सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और व्यापारियों ने ऐसे संवाद कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं