टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस निर्माण कार्य हेतु बाधक वृक्षों की 23 जून को होगी नीलामी
टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस निर्माण कार्य हेतु बाधक वृक्षों की 23 जून को होगी नीलामी
अमेठी। संजय गांधी राजकीय पॉलीटेक्निक, जगदीशपुर के प्रधानाचार्य रामरतन ने बताया कि संस्थान परिसर में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा स्थापित किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण कार्य में बाधक वृक्षों की नीलामी 23 जून 2026 को अपराह्न 12:30 बजे आयोजित की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया संस्थान परिसर में संपन्न होगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति एवं फर्में प्रतिभाग कर सकती हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति अथवा फर्म को संबंधित वृक्षों के कटान एवं उन्हें परिसर से हटाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों एवं फर्मों को सभी आवश्यक वैधानिक अभिलेख पूर्ण करने के उपरांत ही नीलामी में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं फर्में नीलामी से एक दिन पूर्व संस्थान कार्यालय में अपने अभिलेख जमा कर स्थल का निरीक्षण भी कर सकती हैं। नीलामी में भाग लेने वाली प्रत्येक फर्म को नीलामी प्रारंभ होने से पूर्व ₹5,000 की रिफंडेबल ईएमडी जमा करनी होगी। नीलामी में असफल रहने वाली फर्में जमा धनराशि की रसीद प्रस्तुत कर अपनी ईएमडी वापस प्राप्त कर सकेंगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सफल बोलीदाता को नीलामी की पूरी धनराशि तत्काल संस्थान कार्यालय में जमा करनी होगी तथा नीलाम किए गए सभी वृक्षों को शीघ्रता से परिसर से हटाना होगा। साथ ही वृक्षों के कटान एवं परिवहन से संबंधित वन विभाग के सभी नियमों एवं आवश्यक औपचारिकताओं का अनुपालन सफल बोलीदाता को अपने स्तर पर सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संस्थान के प्रधानाचार्य को किसी भी समय नीलामी प्रक्रिया को निरस्त करने अथवा किसी भी बोली को बिना कारण बताए स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार होगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment