Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की प्रवेश परीक्षा 24 जून को, जीजीआईसी गौरीगंज में होगा आयोजन

 मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की प्रवेश परीक्षा 24 जून को, जीजीआईसी गौरीगंज में होगा आयोजन




अमेठी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 24 जून 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे 24 जून को प्रातः 11:00 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), गौरीगंज में उपस्थित होकर प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करें। विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भी परीक्षा की सूचना उपलब्ध करा दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर सके हैं, उन्हें भी अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जमा करते हुए प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9306431126, 8528688054 एवं 9838439484 पर संपर्क कर सकते हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं