खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: निघासन पुलिस ने बरामद किए ₹2.5 लाख के 17 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे
खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: निघासन पुलिस ने बरामद किए ₹2.5 लाख के 17 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना निघासन प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
निघासन पुलिस ने CEIR Central Equipment Identity Register पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए कुल 17 अदद खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों को रविवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने निघासन पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹2,50,000 दो लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।
बरामद किए गए मोबाइलों का विवरण:पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए 17 स्मार्टफोन्स में मुख्य रूप से निम्नलिखित मॉडल शामिल हैं:Realme P2 PRO (कीमत ₹21,999)SUMSUNG GALAXY A14 (कीमत ₹20,000)VIVO Y21 (कीमत ₹20,000)SAMSUNG (कीमत ₹19,000)OPPO A58 (कीमत ₹17,000)ONE PLUS (कीमत ₹17,000)VIVO T2 5G (कीमत ₹16,000)GALAXY F15 5G (कीमत ₹15,000)OPPO A17 (कीमत ₹14,000)TECHNO SPARK (कीमत ₹14,000)POCO M6 (कीमत ₹12,000)REALME (कीमत ₹12,000)VIVO T3 LIGHT (कीमत ₹11,000)REDMI NOTE 10 T5G (कीमत ₹11,000)VIVO Y15 (कीमत ₹10,000)TECNO SPARK GO कीमत (₹10,000)LAVA SHARK कीमत (10,000)
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
इस सफलता में सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण का अहम योगदान रहा। मोबाइल ट्रेस करने और रिकवरी करने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
अवधराज सिंह सेंगर प्रभारी निरीक्षक, थाना निघासन
सर्वेश कुमार यादव कंप्यूटर ऑपरेटरग्रेड-बी
गौरव सिंह कांस्टेबल
संजय यादव कांस्टेबल

Post a Comment