Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना प्रभारी पर पक्षपात का आरोप, पत्रकार ने मुख्यमंत्री से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

 थाना प्रभारी पर पक्षपात का आरोप, पत्रकार ने मुख्यमंत्री से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार


अमेठी। जनपद अमेठी के थाना इन्हौना क्षेत्र के ग्राम शेखन गांव निवासी एवं श्री न्यूज़ के पत्रकार महरूफ़ अहमद ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र भेजकर 13 जून 2026 को हुई घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी इन्हौना विवेक सिंह की भूमिका की जांच कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है।

पत्रकार महरूफ़ अहमद का आरोप है कि उन्हें पूर्व में अमीर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई थी कि थाना प्रभारी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है तथा संबंधित व्यक्तियों को विधिक नोटिस भी भेजा गया था।

प्रार्थना पत्र के अनुसार 13 जून 2026 को अमीर हुसैन एवं उसके सहयोगियों ने कथित रूप से उनके परिवार को निशाना बनाते हुए घर पर हमला किया। आरोप है कि उनकी पत्नी रेशमा बेगम के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ की गई तथा अन्य परिजनों को भी घायल किया गया।

महरूफ़ अहमद का कहना है कि घटना के समय वह सेमरौता में मौजूद थे और इसके समर्थन में उनके पास स्वतंत्र साक्ष्य एवं गवाह उपलब्ध हैं। इसके बावजूद बिना निष्पक्ष जांच के उनका नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी एवं अन्य घायल परिजनों का चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया तथा उनकी शिकायत पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जबकि विपक्षी पक्ष की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके एवं उनके परिवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में पत्रकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल करने, परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रकरण की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी अथवा विशेष जांच इकाई से कराए जाने का अनुरोध भी किया है।

फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं