Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

धान-गेहूं खरीद में 25 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ एसडीएम से शिकायत

 धान-गेहूं खरीद में 25 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ एसडीएम से शिकायत



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो 

 अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


तिलोई/अमेठी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के निवासी अबरार खान ने धान और गेहूं की खरीद-फरोख्त के कारोबार में करीब 25 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के खिलाफ एसडीएम तिलोई को शिकायत पत्र दिया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह लंबे समय से प्रदीप सिंघल की राइस मिल पर धान और गेहूं की आपूर्ति करता था। आरोप है कि खरीद के दौरान तौल और हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि किसानों का लगभग 14 लाख रुपये का भुगतान अभी बकाया है।

अबरार खान ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

दूसरा पक्ष: इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं