Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

इंडस टॉवर से बैटरी और केबल चोरी करते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने उपकरण भी बरामद किए

 इंडस टॉवर से बैटरी और केबल चोरी करते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने उपकरण भी बरामद किए



अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में इंडस टॉवर से बैटरी और केबल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


आरोपी को चोरी के सामान और चोरी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सुल्तानपुर जनपद के वीरपुर निवासी रमेश कुमार सिंह ने एक आरोपी को पकड़कर मुसाफिरखाना थाने में सुपुर्द किया। आरोपी की पहचान रामू पुत्र रामअजोर निवासी आर्य समाज गली (कटरा राजा हिम्मत सिंह), थाना अमेठी, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई।

आरोप है कि आरोपी इंडस टॉवर परिसर में घुसकर टॉवर की मोटी और पतली केबल करीब दो किलोग्राम तथा अमरराजा कंपनी की 600 एएच क्षमता की दो वोल्ट बैटरी चोरी कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई केबल, बैटरी के साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें एक लोहे का सब्बल, एक प्लास, एक आरी, दो ब्लेड और दो रिंच शामिल हैं।

मामले में मुसाफिरखाना थाने में मुकदमा संख्या 158/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं