Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग का बड़ा प्रहार; शीशम की लकड़ी और कटर मशीन बरामद, 7 पर केस दर्ज

लखीमपुर खीरी में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग का बड़ा प्रहार; शीशम की लकड़ी और कटर मशीन बरामद, 7 पर केस दर्ज



लखीमपुर खीरी: जिले में अवैध लकड़ी के काले कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने अब तक की बड़ी कार्रवाई की है।


लखीमपुर खीरी में मझगई वन रेंज क्षेत्र के दुबहा गांव में वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शीशम की लकड़ी, चिरान और लकड़ी काटने की मशीन जब्त की है। इस सनसनीखेज मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


मुखबिर की सूचना पर रेंजर ने दी दबिश वन विभाग को काफी समय से क्षेत्र में अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। सटीक मुखबिर की सूचना पर मझगई वन रेंजर अंकित सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने निघासन कोतवाली क्षेत्र के दुबहा गांव में रहने वाले मुख्य आरोपी इरफान के घर पर चारों तरफ से घेराबंदी कर अचानक दबिश दी।


घूरे और घास-फूस में छिपाए थे शीशम के बोटे शातिर तस्करों ने वन विभाग की नजरों से बचने के लिए बेहद चालाकी से शीशम की कीमती लकड़ी को घर के बाहर घास-फूस और घूरे (कचरे के ढेर) के नीचे छिपाकर रखा था। तलाशी के दौरान वन कर्मियों ने जमीन को खंगालकर शीशम के 8 बड़े बोटे बरामद किए। इसके अलावा घर के भीतर से भारी मात्रा में शीशम का चिरान और लकड़ी काटने वाली कटर मशीन भी जब्त की गई है।


सात पर मुकदमा, दो तस्कर हिरासत में

वन रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि इस अवैध कारोबार को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी इरफान सहित कुल सात लोगों को नामजद करते हुए वन अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


कड़ी पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी पकड़े गए आरोपियों से वन विभाग के मुख्यालय पर कड़ी पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सरकारी जंगलों या प्रतिबंधित क्षेत्रों में शीशम का यह अवैध कटान कहां किया गया था और इस रैकेट के तार किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं