किसान कांग्रेस नेताओं ने यूरिया डीएपी संग डीजल उपलब्ध कराए जाने की मांग का ज्ञापन तहसीलदार को दिया
किसान कांग्रेस नेताओं ने यूरिया डीएपी संग डीजल उपलब्ध कराए जाने की मांग का ज्ञापन तहसीलदार को दिया
डीपी मिश्रा
दैनिक अदिति न्यूज
पलियाकलां (खीरी)।
जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर(किसान कांग्रेस) ने यूरिया डी.ए.पी संग अन्य उर्वरकों तथा डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
उल्लेखनीय है कि
वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को खाद की कमी कालाबाजारी एवं बढ़ती लागत जैसी
समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे खेती प्रभावित होती है अतः किसानों के हित में
यह आवश्यक है कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं यूरिया का भंडारण कराया जाए तथा
सभी सरकारी समितियों एवं विक्रय केन्द्रों पर उचित दरों पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
साथी डीजल के बढ़ते खर्च को देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं जिससे खेती की लागत कम हो और किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।
तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए कांग्रेस पार्टी के
जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस-अनिल राजवंशी (पासी)एडवोकेट अशर्फी लाल शर्मा,एडवोकेट राम लखन,अमर गुप्ता,
एडवोकेट रामू त्रिवेदी संग
रामचंद्र पूर्व प्रधान ( प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस),
एडवोकेट राजीव भार्गव,
आदिल खान, रजनीश कुमार,आबिद हुसैन उर्फ कमर,योगेश गुप्ता, राहुल,एडवोकेट घनश्याम,
शरजील अली,आकिब खान,लाल बहादुर राणा आदि तहसील इलाका के सभी कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Post a Comment