Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

माँ कामाख्या का आशीर्वाद, लोकमंगल का संकल्प!

 माँ कामाख्या का आशीर्वाद, लोकमंगल का संकल्प!



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अयोध्या के रुदौली स्थित सिद्धपीठ माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मंदिर प्रांगण में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पावन माँ कामाख्या धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन-पूजन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

माँ कामाख्या धाम की इस पवित्र भूमि पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण है। उनके करकमलों से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ भी हुआ, जो रुदौली के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

माँ जगदंबा से प्रार्थना है कि वे माननीय मुख्यमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेशवासियों की सेवा हेतु निरंतर ऊर्जा प्रदान करें तथा समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा, सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखें।


 आज रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव एवं ऐतिहासिक क्षण रहा, जब उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के करकमलों द्वारा वीरांगना महारानी झलकारी बाई कोरी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न हुआ।


महारानी झलकारी बाई जी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और नारी शक्ति का प्रेरणादायी प्रतीक है।


यह भव्य प्रतिमा न केवल वीरांगना झलकारी बाई जी के अद्वितीय योगदान को स्मरण कराएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और सामाजिक समरसता की प्रेरणा भी देती रहेगी।


रुदौली विधानसभा क्षेत्र को यह गौरवपूर्ण सौगात प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं अभिनन्दन। अरविंद कौशल अमेठी

कोई टिप्पणी नहीं