बेकाबू कार की टक्कर से ईरिक्सा चालक घायल संग सवार युवक की मौत
बेकाबू कार की टक्कर से ईरिक्सा चालक घायल संग सवार युवक की मौत
दैनिक अदिति न्यूज
पलियाकलां (खीरी)। निघासन रोड पर तेज रफ्तार में बेकाबू कार द्वारा ग्राम सरखना मोड़ पर एक ई रिक्शा को मारी गई टक्कर में चालक विजय कुमार निवासी ग्राम सरखाना के साथ नौगावां जा रहे अनिल कुमार (30)चिकनी तलैया मोहल्ला सुभाष नगर पलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर भाग गया, सूचना पर पंहुची पुलिस दोनो घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई, इसमें से अनिल कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद अनिल कुमार केजीएमसी लखनऊ रेफर करने पर परिजन अनिल को लखनऊ लेकर गए। परिजनों का आरोप है कि केजीएमसी में समय से इलाज न होने के कारण अनिल कुमार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन अनिल का शव लेकर यहां आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई हरे श्याम गुप्ता ने बताया कि मूल रूप से ग्राम नौंगवां निवासी अनिल कुमार मोहल्ला सुभाष नगर में चिकनी तलैया के पास निज आवास बनाकर रहता था, उनके कारोबार की दुकान अभी भी क़स्बा नौंगवाँ में ही है, वह बीते दिवस शाम को अनिल ईरिक्शा द्वारा नौंगवां जा रहा था, उसका ई रिक्शा सारखना ग्राम मोड़ के पास था तभी बेकाबू कार ने ईरिक्शा को टक्कर मार दी, और कार को मौके पर छोड़ कर चालक भाग गया।
हरेश्याम गुप्ता ने बताया कि घटना के दौरान कर चलाने वाले युवक को नामजद करके कार नंबर समेत पलिया थाना में एफआईआर लिखवा दी लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्यवाही करने के बजाय टाल मटोल कर रही है। जिससे नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

Post a Comment