चालान किया तो दारोगा और सिपाही लाईन हाज़िर.
चालान किया तो दारोगा और सिपाही लाईन हाज़िर.
शाहजहांपुर पुलिस होशियार,अगर माननीय के चहेतों का किया चालान तो भुगतना पड़ेगा अंजाम,एक दारोगा और एक सिपाही लाईन हाज़िर।
यूपी के शाहजहांपुर में हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को कम कर सजगता बढ़ाने के लिए पहले अधिकारियों ने CC टीम का गठन किया।
CC टीम का मतलब(क्रिटिकल कॉरिडोर टीम) जिसका प्रभारी उप निरीक्षक अनुज चौधरी को बनाया गया।
27 जून की शाम करीब 05 बजे नगरिया मोड़ पर सेफ्टी अभियान के तहत चेकिंग चल रही थी,कि इसी दौरान रायखेड़ा के एक व्यक्ति का बिना हेलमेट को लेकर एक हजार का चालान किया गया।
बस फिर क्या था फोन माननीय के प्रतिनिधि को लगाया गया,जिसके बाद गुस्ताख़ी की सजा तो पुलिस कर्मियों को मिलनी ही थी ताकि माननीय न नाराज़ हो।
फ़रमान जारी हुआ और टीम प्रभारी अनुज चौधरी और कांस्टेबल सुमित सैनी को लाईन हाज़िर का आदेश जारी किया गया।
यूपी के शाहजहांपुर में यह पहला मामला नहीं है जीरो टारलेंस की बात करने वाले माननीय के जिले में अब ख़ाकी पूरी तरह से बेबस नजर आ रही है।
एक तरफ अधिकारियों के द्वारा प्लान बनाया जाता है फिर जब उनके निर्देशों का पालन किया जाता है तो कार्यवाही भी भुगतनी पड़ती है।
अब ऐसे में पूरे जनपद में पुलिस कर्मियों की जान आफ़त में है कि करे तो क्या,धीरे धीरे पुलिस कर्मी अब शाहजहांपुर जिले को छोड़ अन्य जिलों में तैनाती की जुगत में लगे हुए हैं।
बहरहाल शाहजहांपुर में कानून व्यवस्था का जो मज़ाक बनाया जा रहा है वह सत्ता के रसूख का जीता जागता उदाहरण है जिसका खामियाजा छोटे पुलिसकर्मियों से लेकर आम जनता उठा रही है। अमेठी से उप संपादक सूरज तिवारी की खास रिपोर्ट

Post a Comment