Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर बरसे सांसद किशोरी लाल शर्मा, बोले- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

 नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर बरसे सांसद किशोरी लाल शर्मा, बोले- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़



 अमेठी नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी सभागार, गौरीगंज में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के लाखों छात्रों का भविष्य लगातार दांव पर लगाया जा रहा है और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जवाबदेही तय करने में विफल रही है।सांसद ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 की एआईपीएमटी परीक्षा से लेकर 2018, 2021, 2022, 2024 और 2026 तक नीट परीक्षा में गड़बड़ियों एवं पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं। उनका कहना था कि हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा में 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया, लेकिन प्रश्नपत्र लीक की खबरों के बाद सरकार को परीक्षा निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लेना पड़ा।उन्होंने दावा किया कि केवल नीट ही नहीं, बल्कि सीबीएसई मूल्यांकन, उत्तर प्रदेश की लेखपाल, पुलिस, एसआई, आरओ-एआरओ, एसएससी जीडी तथा अन्य भर्ती परीक्षाएं भी अनियमितताओं से प्रभावित रही हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं ने युवाओं का सरकारी भर्ती और परीक्षा प्रणाली से विश्वास कमजोर किया है।प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों पर गंभीर मानसिक दबाव पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस तनाव के कारण देश के विभिन्न राज्यों में कई छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रही है।सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए "छात्रों की गूंज" अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को सीधे सुनना और ऐसी शिक्षा व्यवस्था की दिशा में काम करना है, जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में भी सरकार से जवाब मांगा और कहा कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए सैनिकों की शहादत से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।प्रेसवार्ता में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं