Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की ,हत्या, बेटा-बहू समेत कई घायल!

अमेठी में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की ,हत्या, बेटा-बहू समेत कई घायल!



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो 

अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



गांव में तनाव, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात


अमेठी समाचार  अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर सैदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर देर रात हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने एहतियातन बल तैनात कर दिया है।

गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार, रामफली पाल (65) पुत्र महावीर पाल का गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते बुधवार देर रात विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस गए और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में रामफली पाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी अनारा देवी, पुत्र सुनील पाल, बहू किरण पाल तथा एक नाबालिग अनिकेत भी घायल हो गए। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया। रामफली पाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और वहां से एम्स रायबरेली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने कृष्ण कुमार सिंह, मंजू सिंह, शीतला सिंह, अतुल सिंह, शिरोमणि सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं