Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्राकृतिक छटा के बीच सूर्य नमस्कार का सामूहिक योगाभ्यास

 प्राकृतिक छटा के बीच सूर्य नमस्कार का सामूहिक योगाभ्यास 



आरोग्य भारती लखीमपुर द्वारा आज 21जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन श्रीमती चंद्रकला आश्रम, पवित्र देवकली तीर्थ पर संपन्न हुआ l कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि अरविंद ओझा (राष्ट्रीय चित्रकार व ज्योतिष गुरु तथा विशिष्ट अतिथि आचार्य प्रमोद दीक्षित , मनोज  पांडे( कार्यकारी अध्यक्ष ,विश्व हिंदू परिषद ) योग गुरु अकेश जी द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के सन्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया l मुख्य अतिथि द्वारा जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया l सामूहिक योगाभ्यास में अंगचालन, प्राणायाम के साथ-साथ मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया l कार्यक्रम मे डा. अश्वनी गुप्ता (प्रांतीय उपाध्यक्ष आरोग्य भारती, डॉ दिलबाग सिंह रंधावा (विभाग संयोजक), डॉ  अमित विश्वकर्मा , सुरेश कुमार तथा आश्रम परिवार के छात्र, आचार्य तथा  गांव के ग्रामीणों सहित लगभग 200  लोग सम्मिलित हुए

कोई टिप्पणी नहीं