Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

विधायक पहुंचे ग्रामीणों के द्वार, जनचौपाल में सुनीं समस्याए। सुनील चौरसिया मंडल ब्यूरो अयोध्या

 विधायक पहुंचे ग्रामीणों के द्वार, जनचौपाल में सुनीं समस्याए।     सुनील चौरसिया मंडल ब्यूरो अयोध्या     


                             

 अमेठी । गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रमों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की।विधायक ने ग्रामसभा बस्तीदेई भवानी, बखत का पुरवा, उत्तरगांव सहित कई गांवों में आयोजित जनचौपालों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और आमजन की समस्याओं का निराकरण ही उनके जनप्रतिनिधि होने का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि "देवतुल्य जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। ग्रामीणों से सीधा संवाद आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।"जनचौपाल कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के गांव-गांव पहुंचकर समस्याएं सुनने की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।

कोई टिप्पणी नहीं