Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

विद्युत कटौती और महंगे बिजली बिलों के विरोध में 5 जून को आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।

विद्युत कटौती और महंगे बिजली बिलों के विरोध में 5 जून को आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।      


    सुनील चौरसिया मंडल ब्यूरो अयोध्या 

 अमेठी, प्रदेश में बढ़ती बिजली दरों, महंगे बिजली बिलों और अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) आगामी 5 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आयोजित इस प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत अमेठी में भी विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुराग शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी प्रदेश सरकार की बिजली संबंधी नीतियों के खिलाफ जनआवाज बुलंद करेगी।उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित होने वाला विरोध-प्रदर्शन 5 जून 2026 को दोपहर 1 बजे पार्टी के जिला कार्यालय, गौरीगंज से शुरू होगा। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होकर जनता की समस्याओं को उठाएंगे और सरकार से बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करेंगे।पार्टी नेताओं का आरोप है कि एक ओर भीषण गर्मी के कारण लोगों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली के बढ़ते बिलों ने आम उपभोक्ताओं की आर्थिक परेशानियां बढ़ा दी हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग अघोषित कटौती से प्रभावित हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद आवेश हन्फी ने सभी कर्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की समस्याओं को मजबूती से शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

पार्टी का कहना है कि यदि बिजली संकट और महंगे बिलों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं