Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पेड़रिया ग्रामसभा में कथित अवैध मिट्टी खनन का वीडियो आया सामने, ग्रामीणों ने पुलिस संरक्षण का लगाया आरोप

 पेड़रिया ग्रामसभा में कथित अवैध मिट्टी खनन का वीडियो आया सामने, ग्रामीणों ने पुलिस संरक्षण का लगाया आरोप


 अमेठी । शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की पेड़रिया ग्रामसभा में कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जेसीबी और ट्रॉलियों के माध्यम से लगातार मिट्टी का खनन किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने इस संबंध में एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है, जिसमें कथित रूप से खनन होता दिखाई दे रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित भूमि के गाटा संख्या 1230 पर लगभग 90 घन मिट्टी निकालने की अनुमति ली गई थी, लेकिन मिट्टी स्वीकृत गाटा से न निकालकर दूसरे स्थान से खनन किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने थाना शिवरतनगंज को सूचना भी दी, लेकिन कथित रूप से खनन का कार्य जारी रहा शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि स्थानीय हल्का सिपाही कुलदीप यादव तथा शिवरतनगंज पुलिस के संरक्षण में अवैध खनन कराया जा रहा है। उनका कहना है कि मामले की सूचना यूपी-112 पर भी दी गई थी, जिसकी इवेंट आईडी 28062636118 है, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

लगातार हो रहे कथित अवैध मिट्टी खनन से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में पुलिस, खनन विभाग अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं