Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

चौबे रामपुर पांवरा: 100 साल पुराने ग्राम देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड व भंडारा, उमड़े श्रद्धालु

 चौबे रामपुर पांवरा: 100 साल पुराने ग्राम देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड व भंडारा, उमड़े श्रद्धालु



 सेमरौता क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिर में ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ आयोजन



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


अमेठी/सेमरौता। चौबे रामपुर पांवरा स्थित करीब 100 वर्ष पुराने ग्राम देवी मंदिर पर शनिवार को भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी सभी ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा  

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। प्रसाद ग्रहण करने के लिए सेमरौता सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।  

आयोजन में मुख्य रूप से राम सजीवन पाल, रामनारायण त्रिवेदी, चंद्रभान तिवारी, शिव शंकर विश्वकर्मा, श्याम लाल तिवारी, सोनू तिवारी, लालू पाल, राम शंकर पाल, बैजनाथ अवस्थी, रमेश शुक्ला, मदन मोहन शुक्ला सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर व्यवस्था संभाली।  

ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। हर साल यहां सावन और नवरात्रि में विशेष पूजा होती है। 100 साल पुराने इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी ग्रामीणों ने चंदा करके कराया है।

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि ग्राम देवी की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहती है, इसलिए हर वर्ष सभी लोग मिलकर भंडारे का आयोजन करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं