Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने उपजिलाधिकारी तिलोई से लगाई न्याय की गुहार

 अमेठी: पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने उपजिलाधिकारी तिलोई से लगाई न्याय की गुहार



 अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम रत्तामऊ मजरा भीखीपुर निवासी भारत लाल यादव ने अपनी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तिलोई को प्रार्थना-पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।

भारत लाल यादव का कहना है कि संबंधित भूमि उनकी पुश्तैनी संपत्ति है और वर्षों से उनके कब्जे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के रामकृपाल, राकेश एवं अरविंद द्वारा न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद जबरन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उनके परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित के अनुसार, उक्त भूमि विवाद का मामला सक्षम न्यायालय में लंबित है, इसलिए किसी भी पक्ष द्वारा न्यायालय के अंतिम निर्णय से पहले यथास्थिति में बदलाव करना कानून के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि न्यायालय के आदेश का सम्मान सुनिश्चित कराया जाए तथा विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या कब्जे के प्रयास को तत्काल रोका जाए।भारत लाल यादव ने उपजिलाधिकारी तिलोई से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा उनकी पुश्तैनी जमीन और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और दिए गए प्रार्थना-पत्र के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की सत्यता एवं अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय और प्रशासन की जांच एवं आदेश पर निर्भर करेगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं