Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई तहसील परिसर में मारपीट से मचा हड़कंप, अधिवक्ता पर पैसे लेने का आरोप लगाने के बाद हुआ विवाद

 तिलोई तहसील परिसर में मारपीट से मचा हड़कंप, अधिवक्ता पर पैसे लेने का आरोप लगाने के बाद हुआ विवाद


 

 तिलोई, अमेठी तहसील तिलोई परिसर में मंगलवार को एक व्यक्ति के अधिवक्ता पर पैसे लेकर कार्य न करने का आरोप लगाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद तहसील परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।जानकारी के अनुसार, जायस निवासी संतोष सोनकर ने तहसील परिसर में एक अधिवक्ता पर अपने कार्य के लिए पैसे लेने के बावजूद कार्य न करने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोप लगाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।पीड़ित संतोष सोनकर का आरोप है कि अधिवक्ता के समर्थन में आए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान तहसील परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तथ्यों और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं