प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद नीचे उतरी किशोरी
अमेठी । जनपद के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के शेखावापुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार समझाइश दी। काफी मशक्कत के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई, जिसके बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment