Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन में जन कल्याण शिविर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' ने सौंपी पीएम आवास की चाभियाँ, स्वास्थ्य मेले का भी हुआ आयोजन

 निघासन में जन कल्याण शिविर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' ने सौंपी पीएम आवास की चाभियाँ, स्वास्थ्य मेले का भी हुआ आयोजन 




निघासन, खीरी। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार निघासन में एक भव्य जन कल्याण शिविर और विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र 'टेनी' ने फीता काटकर इस भव्य आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की पिछले 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को रेखांकित किया।


विभागीय स्टालों का निरीक्षण और जनसंवाद 

उद्घाटन के उपरान्त मुख्य सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, NRLM विभाग, महिला कल्याण , बल विकास, कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन , आयुर्वेद , चिकित्सा  समाज कल्याण , इलाहाबाद बैंक, ग्रामीण बैंक , जल जीवन मिशन , श्रम विभाग, गन्ना विभाग शिक्षा विभाग अतिथि ने शिविर में लगाए गए विभागों के स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और लंबित मामलों की समीक्षा की। टेनी जी ने शिविर में आए लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर योजनाओं का फीडबैक लिया और अधिकारियों को जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।


लाभार्थियों को मिले पक्के मकान, हुआ अन्नप्राशन 

इस कल्याणकारी शिविर के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नवनिर्मित पक्के मकानों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाभियाँ सौंपी। इसके साथ ही, बाल विकास विभाग की ओर से गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को फल की टोकरियाँ और पोषण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में नवजात बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार का भी आयोजन किया गया, जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को खीर खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया।


अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा विकास का लाभ

समारोह को संबोधित करते हुए अजय मिश्र 'टेनी' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने पीएम किसान, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।


वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम को निघासन नगर पंचायत चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय और पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य ने भी संबोधित किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र सिंह सेंगर ने किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी रतीराम लोधी, जिला पंचायत सदस्य संजय गिरी, अशोक तिवारी, महेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अनमोल सिंह, विपिन मौर्य, विमल तिवारी, दिग्विजय गुप्ता सहित भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी, लाभार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं