Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: फुरसतगंज के ब्रहमनी गांव में घर में घुसकर सरिया व लाठी-डंडों से हमला, पति-पत्नी व मासूम बच्चा घायल; पुलिस बोली—विवेचना जारी

 अमेठी: फुरसतगंज के ब्रहमनी गांव में घर में घुसकर सरिया व लाठी-डंडों से हमला, पति-पत्नी व मासूम बच्चा घायल; पुलिस बोली—विवेचना जारी



अमेठी के थाना फुरसतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा ब्रहमनी में 27 जून की शाम लगभग 6 बजे हुई मारपीट की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही घनश्याम, शिवम, सत्यम, सुंदरम तथा घनश्याम की पत्नी किरण ने एकजुट होकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरिया, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से जमकर मारपीट की, जिससे राजकुमार, उनकी पत्नी तथा उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित परिवार के अनुसार घटना के समय वे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष अचानक घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया गया और परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा गया। हमले के दौरान महिलाओं और बच्चे को भी नहीं बख्शा गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत फैल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घटना की सूचना थाना फुरसतगंज पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद शिकायत देकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार भय का माहौल झेलना पड़ रहा है और उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी चिंता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।मामले की जानकारी के लिए जब थाना फुरसतगंज से संपर्क किया गया तो पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

(नोट: समाचार में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।)


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं