जौनपुर महोत्सव की सफलता पर संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने जताया आभार
जौनपुर महोत्सव की सफलता पर संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने जताया आभार
अहमदाबाद
विगत 14 जून 2026 को अहमदाबाद में आयोजित हुए जौनपुर महोत्सव के सफल आयोजन के उपरांत कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत के आवास पर विशेष मुलाकात एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिन्सू (एमएलसी, जौनपुर) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, का आगमन हुआ।कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने जौनपुर महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी आगंतुकों, अतिथियों, इष्ट मित्रों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका।इस दौरान उपस्थित लोगों ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Post a Comment