सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस
सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस
थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा
“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत अन्तर्जनपदीय 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 26 बैट्रियां, 05 इन्वर्टर, चोरी के सामान की बिक्री के 38400/- रुपये नकद, चोरी की घटना में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण 01 ब्रेजा कार, 01 तीन पहिया लोडर वाहन, 04 मोबाइल फोन बरामद ।
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत दिनांक 30.06.2026 को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर नेता रोड पर खड़ी संदिग्ध ब्रेजा कार संख्या PBX7888 पर सवार 03 व्यक्तियों को 1.सुभाष चन्द्र पाठक पुत्र शिवपूजन पाठक निवासी कुनगाई बुजुर्ग पोस्ट इटवा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 47 वर्ष (चालक), 2.राजकुमार तिवारी पुत्र भगवान दासतिवारी उम्र 33 वर्ष निवासी शिवदीन का पुरवा मजरे अमटाही थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 33 वर्ष, 3.मनीष कुमार गुप्ता पुत्र वंदन कुमार गुप्ता निवासी कस्बा व थाना हरइया जनपद बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष की तलाशी व वाहन की तलाशी ली गयी । तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 01-01 एण्ड्रॉयड फोन व ब्रेजा कार से 38400/-रुपये बरामद हुए । ब्रेजा कार का नंबर जांचने पर ज्ञात हुआ कि उक्त नंबर थार कार का है ।
पूछताछ करने पर सुभाष चन्द्र पाठक ने बताया कि यह कार उसकी है जिसका रजि0 नंबर PB22X7689 है । अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग ब्रेजा कार की नंबर प्लेट बदल कर उसी कार से अयोध्या, सुलतानपुर, बस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़, बनारस, प्रयागराज आदि जनपदों में उन्हीं जनपदों के लोकल साथियों के साथ सूनसान जगहों पर बनी इलेक्ट्रॉनिक दुकानों की रैकी करके दुकानों के बाहर रखे कीमती सामान व शटर तोड़कर अंदर रखे सामान को चोरी कर लेते हैं एवं इसी ब्रेजा कार व तीन पहिया लोडर वाहन पर लादकर दूसरे जनपदों में सस्ते दामों में बेच देते हैं । आज मुसाफिरखाना जाने वाली सड़क पर बनी एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने की तैयारी कर रहे थे । लगभग एक महीना पहले गौरीगंज कस्बे में एक दुकान के बाहर रखे लोहे के फर्मा चोरी करके तीन पहिया लोडर वाहन से उठा ले गये थे तथा 49000/- रुपये में बेच दिया था । कार से बरामद 38400/-रुपये वही रुपये हैं शेष रुपये खर्च कर दिये हैं । दोबारा इसी महीने की 20 तारीख को गौरीगंज कस्बे में ही सुलतानपुर रोड के किनारे पुरानी दुकान का शटर उठाकर उसमें रखी बैट्रियां व इन्वर्टर निकाल कर तीन पहिया लोडर पर लाद कर अपने साथी राजकुमार तिवारी उपरोक्त की देखरेख में एक जगह रखवा दिया था । कुछ छोटी बैट्रियों को बेच दिया था शेष इन्वर्टर व बैट्रियां उनका साथी मोहन वर्मा पुत्र लक्षीराम निवासी नारायणपुर मिसिर थाना हरइया जनपद बस्ती, सैंठा नाला पुल के पास तीन पहिया लोडर वाहन पर लाद कर उनका इंतजार कर रहा है । उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर सैंठा नाला पुल के पास पहुंचकर सड़क के किनारे खड़े तीन पहिया लोडर के चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता मोहन वर्मा उपरोक्त बताया । तलाशी से मोहन वर्मा के कब्जे से 01 एण्ड्रॉयड फोन बरामद हुआ । लोडर पर लदे एवं पॉलीथीन से ढके सामान को देखा गया तो 05 नये इन्वर्टर, 18 नई बैट्रियां व 08 पुरानी बैट्रियां बरामद हुई । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी करने के उपकरण सरिया, हथौड़ा, पेंचकश, छेनी आदि बरामद हुई । वाहनों के कागजात मांगने पर दिखा न सके । मौके से ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1. सुभाष चन्द्र पाठक पुत्र शिवपूजन पाठक निवासी कुनगाई बुजुर्ग पोस्ट इटवा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 47 वर्ष (चालक) ।
2. राजकुमार तिवारी पुत्र भगवान दासतिवारी निवासी शिवदीन का पुरवा मजरे अमटाही थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 33 वर्ष ।
3. मनीष कुमार गुप्ता पुत्र वंदन कुमार गुप्ता निवासी कस्बा व थाना हरइया जनपद बस्ती उम्र 20 वर्ष ।
4. मोहन वर्मा पुत्र लक्षीराम निवासी नारायणपुर मिसिर थाना हरइया जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष ।
बरामदगी-
• चोरी की 18 नई बैट्रियां, 08 पुरानी बैट्रियां, 05 नये इन्वर्टर ।
• चोरी के सामान की बिक्री के 38400/-रुपये नकद ।
• घटना में प्रयुक्त 01 ब्रेजा कार रजि नं0 PB22X7888(कूचरचित नंबर प्लेट), 01 तीन पहिया लोडर वाहन(बिना नंबर प्लेट) ।
• चोरी की घटना में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण सरिया, हथौड़ा, पेंचकश, छेनी आदि व 04 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
• मु0अ0सं0 177/26 धारा 313, 334(1), 317(4), 336(3), 340(1), 318(2), 3(5) बीएनएस थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
• मु0अ0सं0 163/26 धारा 334(1), 317(4) बीएनएस थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
• मु0अ0सं0 174/26 धारा 334(1), 317(2) बीएनएस थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
• ब्रेजा कार व तीन पहिया लोडर वाहन (धारा 207 एमवी एक्ट)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री रवि कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 बी0एल0 रावत थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
3. उ0नि0 रामकरन सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
4. का0 अमित प्रताप सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
5. का0 विराट थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
6. का0 जितेन्द्र यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
7. का0 आनन्द वर्मा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
8. का0 आनन्द कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
9. का0 सौरभ अग्रहरि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
1.अभियुक्त सुभाष चंद्र पाठक -
1. मु0अ0सं0 243/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
2. मु0अ0सं0 129/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
2.अभियुक्त राजकुमार तिवारी -
1. मु0अ0सं 10/2022 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

Post a Comment